अररिया भाजपा जिला कार्यालय में संगठन पर्व की सफलता के उद्देश्य से एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। बैठक में प्रभारी के रूप में जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी सह जिला चुनाव प्रभारी स्वदेश यादव ने बैठक की शोभा बढ़ाई।
अन्य अतिथियों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय कुमार झा, लोकसभा संयोजक अमरनाथ सिंह, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, दीनदयाल नगर अध्यक्ष सनी सिंह, पटना मंडल अध्यक्ष राजू कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगा ऋषिदेव और कृष्ण राज सिंह ठाकुर शामिल थे। साथ ही मंडल के चुनाव प्रभारी, शक्ति केंद्र के चुनाव सहयोगी और मंडल महामंत्री भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में यह तय किया गया कि 25 नवंबर से पहले हर हाल में सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। इसके अलावा, 30 नवंबर तक बूथ कमेटी का गठन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत समीक्षा की गई। इन लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया गया।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply