Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मर्डर केस के महिला सहित दो आरोपी को नगर थाना क्षेत्र से दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, अररिया।

महिला आरोपी को गिरफ्तार कर दिल्ली महिला पुलिस अपने साथ ले जाती हुई।

अन्य एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस अपने साथ ले जाती हुई।

दिल्ली से आई पुलिस ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से मर्डर के दो आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अपने साथ ले गई। मिली जानकारी के अनुसार दो आरोपी पर दिल्ली के कई थानों में प्राथमिकी दर्ज था। जिसमें दोनों आरोपी हत्या करने व अन्य घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहे थे व नगर थाना क्षेत्र अररिया में छुपे हुए थे। इसकी जानकारी देते हुए पुअनि संजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली से आधा दर्जन महिला व पुरुष टीम गुरुवार को नगर थाना पहुंची। इसके बाद दोनों आरोपी नगर थाना क्षेत्र के जहांगीर बस्ती निवासी मो कातिल पिता मो तफ्फजुल व अफसाना उर्फ नर्स पति मो इरशाद को नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के नेतृत्व व सहयोग से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

बताया गया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी दिल्ली के साकेत थाना, जामा मस्जिद व अन्य थानों में एक महिला की हत्या, करने के मकसद से आरोपी, हत्या की घटना को अंजाम देने की कोशिश के बाद मौत नहीं होने पर पीड़ित पर पुनः हमला कर हत्या करने, दिल्ली से भगोड़ा घोषित व वांटेड फरार चल रहे थे। जिसको गुरुवार की देर रात्रि नगर थाना पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय में पेशी के बाद कोर्ट रिमांड के बाद अपने साथ दिल्ली ले गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *