यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है जहां, भरगामा प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या 14 में अचानक आग लग गई, जिससे आठ घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में सात गाय और आठ बकरियां भी झुलस गईं।
पीड़ित परिवारों की पहचान और नुकसान
आग से प्रभावित परिवारों में जवाहर मल्लाह, जयनारायण साह, उपेंद्र मल्लाह, सुनील मल्लाह, अशोक मल्लाह, गुलाबचंद मल्लाह, लालचंद मल्लाह और सुधीर मल्लाह शामिल हैं। इन परिवारों के घरों में रखा अनाज, वस्त्र, फर्नीचर, साइकिल, नगदी, जेवरात, जरूरी दस्तावेज और पशुओं का चारा जलकर राख हो गया, जिससे अनुमानित दस लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
आग लगने का कारण और घटना का विवरण
बताया गया कि घर की महिलाएं खाना बना रही थीं और पास के खेत में गई थीं, तभी अचानक घर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते, आग ने आठ घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन विभाग और अंचलाधिकारी को सूचना दी।
ग्रामीणों की तत्परता और प्रशासनिक कार्रवाई
स्थानीय निवासी मंटू राय, सौरव सिंह, पप्पू साह, चुनमुन राय, संतोष साह, कैलाश साह और अर्जुन ठाकुर ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कई घर जलने लगे। ग्रामीणों की सूझबूझ और साहस से आग को फैलने से रोका गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
पूर्व मुखिया मिथिलेश राय और वार्ड सदस्य बिनोद ठाकुर ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र ने बताया कि अगलगी की सूचना मिलने के बाद राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply