प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा अररिया के बायोडायवर्सिटी पार्क में एक दिवसीय जैव विविधता प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विलुप्त होती प्रजातियों और वनस्पतियों के संरक्षण पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, पर्यावरणविद् और प्रकृति प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बिहार वाइल्ड बोर्ड के पूर्व सदस्य सुदन सहाय ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार की नीतियों के साथ-साथ हर नागरिक को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
प्रमुख वक्ताओं की राय:
हेमकांत राय (उप निदेशक, राज्य जैव विविधता परिषद)
मिहिर कुमार झा (राज्य जैव विविधता परिषद पदाधिकारी)
प्रो. बचनेश्वर मिश्रा (पर्यावरण विशेषज्ञ)
सुदन सहाय (पर्यावरणविद्)
राधेश्याम राय, दिनेश प्रसाद यादव, अंशुमन कुमार (वन क्षेत्र के अधिकारी)
इसके अलावा, वन विभाग के कर्मी राहुल कुमार, प्रियंका कुमारी, अमरैन असगर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के महत्व पर अपने विचार रखे और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply