अररिया बिहार राज्य के राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह “टीबीटी अवार्ड 2024” के लिए अररिया जिले के चार शिक्षकों का चयन किया गया है। यह सम्मान उन सरकारी शिक्षकों को दिया जाता है, जो विद्यालय अवधि के बाद भी नवाचारी ऑनलाइन शिक्षण में सक्रिय रहते हैं। इन शिक्षकों का चयन अत्यधिक प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया से किया जाता है, जिससे उनका चयन जिले के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।
चयनित शिक्षकों में पलासी प्रखंड के मध्य विद्यालय कलियागंज के शिक्षक सुशील कुमार साह, कुर्साकाटा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय पगडेरा की शिक्षिका गुंजा कुमारी, नरपतगंज प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनापुर की शिक्षिका राखी कुमारी, और सिकटी प्रखंड के मध्य विद्यालय कौआकोह की शिक्षिका संगीता कुमारी शामिल हैं। टीबीटी अवार्ड 2024 का आयोजन 15 सितंबर को पटना लॉ कॉलेज के प्रेक्षागृह में किया जाएगा, जिसमें अररिया जिले से इन चार शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply