भारत सरकार, गृह मंत्रालय की पहल पर आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 52वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में 13 अगस्त को अररिया जिले से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे लैलोखोर, कुआरी, लेटी, मजरख, सिकटी, और आमबाड़ी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई।
इस रैली में स्थानीय नागरिकों को 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों, दुकानों, और अन्य प्रतिष्ठित स्थानों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी और अपने परिवारजनों की सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com वेबसाइट पर अपलोड कर इस महत्वाकांक्षी मुहिम से जुड़ने का आग्रह भी किया गया।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply