Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार दिवस के अवसर पर जूनियर गायकी में खुशी झा द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित।

सारस न्यूज, अररिया।

बिहार दिवस समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में संध्या बेला में बॉयज हाई स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें “अररिया की आवाज” गायन प्रतियोगिता के सीनियर व जूनियर वर्ग में चयनित कलाकारों ने बिहार की संस्कृति, गौरव और विरासत की झलक के साथ-साथ कई भक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।

जूनियर वर्ग के कलाकारों में खुशी झा ने गायकी के क्षेत्र में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले सहित अपने गांव का नाम रोशन किया। आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार मंडल और जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खुशी झा की इस उपलब्धि से पिता जगन्नाथ झा, मां गुड़िया देवी, चाचा चंद्रमोहन झा, दिलीप झा, बासुकीनाथ झा सहित पूर्व मुखिया मुमताज अंसारी, मुखिया दयानंद सादा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, पैक्स अध्यक्ष संतोष झा ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *