Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला थाना में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष कुमारी अंचला ने किया पदभार ग्रहण।

सारस न्यूज, अररिया।

नव पदस्थापित महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला महिला थाना में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष कुमारी अंचला ने योगदान कर लिया है। जिसमें नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने अपना पदभार ग्रहण करने के साथ ही अपने कार्य संबंधित प्राथमिकताओं को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। लेकिन महिला द्वारा किसी व्यक्ति या अन्य लोगों पर गलत आरोप लगाने पर उन्हें भी बक्शा नहीं जायेगा। हर मामले की पहले उचित जांच की जायेगी। इसके बाद ही प्राथमिकी दर्ज अग्रतर कागजी कार्रवाई की जायेगी। महिला जनप्रतिनिधियों ने नए थानाध्यक्ष के पदस्थापन पर खुशी जाहिर की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *