भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के लिए मनोज तिवारी ने अररिया पहुंचकर किया प्रचार।
रोड शो में दिख रहा उत्साह और जोश, निवर्तमान सांसद प्रदीप कुमार सिंह के प्रति भरोसे का है आंधी – मनोज तिवारी।
प्रधानमंत्री मोदी के हाथ को मजबूत और खुशहाल, समृद्ध अररिया बनाने के लिए प्रदीप कुमार सिंह को दें समर्थन – मनोज तिवारी।
भोजपुरी गायक, सिने अभिनेता व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में बुधवार को रोड शो किया। मनोज तिवारी सुबह साढ़े दस बजे सिकटी प्रखंड अंतर्गत बरदाहा हाई स्कूल मैदान में हेलिकॉप्टर के माध्यम से पहुंचे। जिसके बाद बरदाहा चौक से रोड शो की शुरुआत की। जिसका समापन बरदाहा बाजार में जाकर हुआ। मनोज तिवारी के साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के इस रोड शो में शामिल हुए। मनोज तिवारी बरदाहा चौक से रोड शो की शुरुवात करते हुए फुटानी चौक, फिर भुतहा होते हुए पहाड़ा चौक, सिकटी, कासत बाजार, उफरैल चौक, तिराखारदाह रोड होते हुए सतबेर चौक से बरदाहा बाजार तक प्रदीप कुमार सिंह के लिए रोड शो किया। वहीं इस रोड शो के दौरान अररिया के हजारों लोगों का हुजूम दिखा। मनोज तिवारी को देखने और सुनने के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अररिया के लोगों से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की। मनोज तिवारी ने पत्रकार से बात करते हुए कहा कि अररिया के लोगों का यह उत्साह और जोश बता रहा हैं कि इसबार फिर यहां के लोग पीएम मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए प्रदीप कुमार सिंह जी को पुनः अपना समर्थन देने जा रहे हैं। रोड शो के दौरान लोगों का जनसैलाब प्रदीप जी के प्रति भरोसे की आंधी है। प्रदीप कुमार सिंह जी ने हमेशा अररिया को विकसित बनाने की दिशा मे काम किया है। यहां के लोग भली भांति इस बात को समझते हैं और यह जनसैलाब प्रदीप कुमार सिंह जी के प्रति भरोसे का प्रामाणिकता दे रही हैं।
इस रोड शो में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, लोकसभा मीडिया प्रभारी धीरज झा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश राज समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply