भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय में शुक्रवार को नव-चयनित मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बिहार प्रदेश के सह प्रभारी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री और बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी, फारबिसगंज के विधायक विद्यासागर केसरी, नरपतगंज के विधायक जयप्रकाश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल और कृष्ण कुमार सेनानी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। 2025 में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने और अररिया जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। मुख्य अतिथि और वक्ताओं ने मंडल अध्यक्षों को संगठनात्मक कार्यों में सक्रियता और रणनीति के टिप्स प्रदान किए।
बैठक के उपरांत सभी नव-चयनित मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें मिष्ठान और भोजन भी परोसा गया। इसके बाद जिला अध्यक्ष की अगुआई में, फारबिसगंज के विधायक विद्यासागर केसरी की उपस्थिति में, मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नगर भ्रमण के बाद मां काली मंदिर पहुंची, जहां सभी ने मां काली का जयकारा और भारत माता की जयकारा लगाते हुए आशीर्वाद लिया।
इससे पहले, सुबह सर्किट हाउस, अररिया में जिला कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व बिहार प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश और प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया। इसमें संगठन के विभिन्न मुद्दों और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई।
इस बैठक और कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा के नव-चयनित मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ। सभी ने एनडीए की जीत सुनिश्चित करने और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply