बुधवार को जोगबनी थाना क्षेत्र के मीरगंज में स्थित परमान नदी में एक व्यक्ति की दुर्घटनावश डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. हन्नान (उम्र लगभग 50–55 वर्ष), निवासी अमौना, वार्ड संख्या-20, जोगबनी नगर परिषद के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मो. हन्नान सुबह मीरगंज स्थित लोहे के पुल के पास टहलते हुए देखे गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर पड़े। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए। परिवारजनों ने बताया कि हन्नान मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते थे।
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के उचित इंतज़ाम की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोहराए न जाएं।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply