Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अब लालटेन की जरूरत नहीं, इसे बुझा दें, मोदी जैसा प्रधानमंत्री देश को आजतक नहीं मिला – मांझी।

सारस न्यूज़, अररिया।

मंगल पांडेय ने गिनवाई मोदी सरकार की उपलब्धि।

यह विकास बनाम विनाश की लड़ाई: उमेश कुशवाहा।

अररिया के भरगामा प्रखंड अंतर्गत महथावा स्थित दरबारी उच्च विद्यालय में जन सभा को संबोधित करते प्रदेश से आए शीर्षनेता। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर अररिया में लगातार एनडीए के कई शीर्ष नेता ताबड़तोड़ जनसभा करने में जुटे हुए हैं। बीते 26 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री मोदी के जनसभा के बाद रविवार 28 अप्रैल को सूबे के स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व उपमुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित जदयू के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ भरगामा प्रखंड की धरती पर दोपहर 01:05 मिनट बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे। दरबारी राय उच्च विद्यालय के मैदान में उनके स्वागत के लिए अररिया के भाजपा-जदयू सहित एनडीए गठबंधन के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वहीं मंच का संचालन भाजपा नवीन यादव व संतोष सुराना ने किया। प्रदेश से आए बिहार के उपमुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सभा को अररिया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में गरीब कल्याणकारी योजनाओं की भरमार है। गरीबों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री हमेशा चिंतित रहते हैं। मोदी जी ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं। यह तभी होगा जब राज्य विकसित होगा। राज्य तब विकसित होगा। जब हमारा समाज विकसित होगा। समाज से लेकर राज्य के विकास के लिए पीएम मोदी संकल्पित हैं। लेकिन इंडिया गठबंधन पूरे देश में भ्रम की राजनीति के साथ डराने वाली राजनीति कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन दिन-रात भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमुई के चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को गाली दिया। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इंडी गठबंधन पगला गई है। उनके 08 खेमे स्वांग अलग अलग बयान जारी कर रहे हैं। उनके महागठबंधन में फूट है। वर्तमान समय में पूरे राज्य में नीतीश सरकार द्वारा सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। यातायात की सुविधा बिजली व अन्य सुविधा उपलब्ध कराया गया है। बिहार का शासन व्यवस्था भी काफी सुदृढ़ हुआ है। यह एनडीए गठबंधन का ही देन है। पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री देश को आज तक नहीं मिला रूस व यूक्रेन युद्ध के समय यूक्रेन में फंसे 22 हजार भारतीय छात्र-छात्राओं को सकुशल वापस लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की साख विदेशों में बढ़ी है। उन्होंने महागठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि इस गठबंधन को देश की कोई चिंता नहीं है। इसलिए अब लालटेन की जरूरत नहीं है। इसे बुझा दें, बिहार को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने का कार्य सिर्फ और सिर्फ एनडीए ने किया। उन्होंने कहा कि हम शासक नहीं सेवक हैं। मोदी जी ने संकल्प लिया है कि 2027 तक भारतीय अर्थव्यवस्था के मामले में तीसरे स्थान पर आ जाएगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सबका साथ सबका विकास के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। विश्व में देश की अर्थव्यवस्था 2015 से पहले 20 वें स्थान पर थी। जो आज 05 वें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं मौजूद बिहार के स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पांडे सह भाजपा नेता मंगल पाण्डेय ने कहा राजद को जनता से कहीं अधिक अपने परिवार की चिंता है। आज भी राजद के विचारों में कोई सुधार नहीं हो पाया। राजद के लोग बहू बेटियों के साथ गाली से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के लिए युवाओं किसानों महिलाओं को आगे आना होगा। इसके लिए भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह को अपना बहुमूल्य मत देकर पीएम मोदी के हाथ को फिर से मजबूत करना होगा। प्रदीप कुमार सिंह जिले में विकास की बयार बहाते हुए पुल पुलिया, गलगलिया रूट जैसे नेक कार्यों को करते हुए 05 साल पूरे क्षेत्र में मजदूर बनकर काम किया है। उनको आज आपके द्वारा मजदूरी देने का समय आ गया है। इसी दौरान बिहार प्रदेश के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस से लेकर राजद तक परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति में लगे हैं। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव की राजनीति करती है।भाजपा का सिद्धांत है, सबका साथ, सबका विकास व सब का विश्वास। लेकिन इंडिया गठबंधन में ऐसा नहीं है। कांग्रेस से लेकर राजद तक परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति में लगे हैं। जिससे हमारा देश न तो आगे बढ़ेगा व न ही विकास संभव है। इसलिए हम सबों का दायित्व है कि पीएम मोदी की सरकार केंद्र में पुनः बने। इसके लिए सभी लोगों को भाजपा को बिना किसी भेदभाव के अपना समर्थन दें। उन्होंने एनडीए गठबंधन की ओर से भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि भारत माता जय के उदघोष के साथ ही कहा नेता नहीं आपका भाई व बेटा बनकर सब दिन काम करते आया हूं। आप सबों के बीच मेरा 02 दशक का राजनीतिक सफर रहा है। इतने दिनों में कभी भी आप सबों के बीच नेता बनकर काम नहीं किया। हर एक दिन आपका बेटा बनकर आप सबों के बीच रहा हूं। हर एक दुख-सुख में आप सबों के बीच रहा। क्योंकि यह मेरा समाज के साथ घर भी है। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में अररिया संसदीय क्षेत्र में विकास की कई कड़ियां जुड़ी है। मंच पर मौजूद भाजपा उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोड़दार स्वागत किया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, सिकटी विधायक विजय मंडल, रानीगंज विधायक अचमित ऋषिदेव, पूर्व विधायक देवयंती यादव के अलावे राष्ट्रीय परशुराम ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष अजय झा, भाजपा नेता राजन तिवारी, विजय यादव, अशोक सिंह, कौशल सिंह, दीपक कुमार मुन्ना, नित्यानंद मेहता सहित अन्य मौजूद थे।

चिलचिलाती धूप में मांझी को सुनने व एक झलक पाने के लिए उमड़ा जन सैलाब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आगमन से सभा में लोगों का उत्साह चरम पर रहा। तीसरे चरण के चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पारा बढ़ गया है। वहीं रविवार को 40 डिग्री से ज्यादा तापमान में भी मांझी को सुनने व देखने के लिए सभा स्थल सहित इर्द-गिर्द हजारों हजार लोगों की भीड़ लगी रही। मांझी के आने से पहले तक लोग गर्मी से व्याकुल रहे। लेकिन मांझी के आते ही लोग भीषण गर्मी का एहसास भी भूल गए। सभी ने ध्यानपूर्वक उनकी बातों को सुना व उपमुख्यमंत्री मांझी के हाथ उठाकर वोट देने की अपील करने पर सभी ने एक साथ हाथ उठाकर अररिया से एनडीए गठबंधन के भाजपा चिन्ह कमल पर बटन दबाने का आश्वासन दिया।

प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था।

भरगामा प्रखंड के महथावा स्थित दरबारी राय उच्च विद्यालय के मैदान में एनडीए गठबंधन की विधिव्यवस्था कायम करने के लिए एसडीपीओ मुकेश कुमार साह, प्रशिक्षु डीएसपी संतोष पोद्दार व माधुरी कुमारी, बीडीओ शशिभूषण सुमन, सीओ निरंजन कुमार मिश्र, आरओ रविराज, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई संजय सिंह, एसआई सिफैत यादव, एसआई राजनारायण यादव, एसआई संजय कुमार सिंह, एसआई अखिलेश कुमार, एसआई प्रमोद नारायण सिंह, एसआई चंद्रप्रकाश प्रसाद, एसआई रौशन कुमार, एसआई आरती कुमारी, एएसआई गौरीशंकर यादव, एएसआई परवेज अहमद, एएसआई विभाष सिंह व भारी संख्या में सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *