Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर एसएसबी 52वीं वाहिनी ने वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन।

सारस न्यूज, अररिया।

मुख्यालय समवाय ने 3-0 से जीता मुकाबला

एसएसबी 52वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट उदय कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय सहित समस्त सीमा चौकियों में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी ओर जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। इस दिन शारीरिक गतिविधियों ओर खेलों के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कई खेल प्रतियोगिताएं एवं सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। इस दिन का उपयोग विभिन्न खेल योजनाओं को शुरू करने के लिए एक मंच के रूप में भी किया जाता है।इसी उपलक्ष्य में गुरुवार को वाहिनी के खेल परिसर में जवानों के बीच वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। आयोजित मैच मुख्यालय समवाय और डी समवाय के मध्य खेला गया। इस रोचक मुकाबले में मुख्यालय समवाय ने 3-0 से जीत हासिल की। मौके पर उप कमांडेंट जोशी सागर प्रदीप, सहायक कमांडेंट सह चिकित्सा अधिकारी मनोज जाट, निरीक्षक उत्तम विश्वास, उप निरीक्षक प्रणव नाथ (निर्णायक) सहित अन्य जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *