पलासी थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में एक मोहम्मद सलाउद्दीन शामिल है, जो तालबाड़ी का रहने वाला है। वहीं दूसरा आरोपित पवन लाल मंडल, कोढ़ैली पश्चिम पार का निवासी है, जो पहले से ही वारंटी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को उनके ठिकानों से धर दबोचा।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पलासी थाना क्षेत्र में अपराध और फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और थाने की सक्रियता की सराहना की है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून से बच पाना अब आसान नहीं होगा।
सारस न्यूज, वेब डेस्क।

Leave a Reply