आजाद एकेडमी हाईस्कूल, आजाद नगर, अररिया के पूर्व प्रधानाध्यापक और गैय्यारी निवासी स्व. अब्दुल मन्नान की पत्नी बीबी साबेहा खातून के बैंक खाते से अवैध रूप से 53 लाख 14 हजार 520 रुपये की निकासी कर ली गई। यह राशि उनके पति अब्दुल मन्नान के निधन के बाद सरकारी फंड के रूप में उन्हें प्राप्त हुई थी। इस संबंध में साबेहा खातून ने पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
साबेहा खातून ने बताया कि तीन महीने पहले उनके बैंक खाते में 53 लाख रुपये जमा हुए थे। जब वह इस राशि की निकासी के लिए एसबीआई की मुख्य शाखा, अररिया गईं, तो बैंक मैनेजर ने बताया कि उनके खाते में अब यह राशि नहीं है। इस खबर को सुनते ही वह अचेत हो गईं। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके पति, जो एक शिक्षक थे, का 2023 में निधन हो गया था, और उनकी मृत्यु के बाद मिलने वाली सरकारी सहायता की राशि उनके एसबीआई खाते में जमा की गई थी।
लेकिन 1 मार्च 2024 से 9 जून 2024 के बीच अवैध रूप से 53 लाख रुपये उनके खाते से निकाल लिए गए। इस धोखाधड़ी के बाद उन्होंने साइबर थाना, अररिया में मामला दर्ज कराया। साइबर क्राइम टीम ने इस अवैध निकासी की पुष्टि की और संबंधित बैंक खाते को बंद कर दिया, लेकिन अब तक उनके खाते में राशि वापस नहीं की गई है।
साबेहा खातून ने बताया कि उनके तीन बेटियों की शादी करनी है और वह इस मामले में न्याय की अपील कर रही हैं। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक से अनुरोध किया कि वह इस मामले में खुद संज्ञान लें और उचित कार्रवाई करें।
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

Leave a Reply