अररिया जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में बुधवार को अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों से बातचीत की।
वार्ता के दौरान मंत्री जनक राम ने अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गए सम्मान और उनके कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने 2025-26 के बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि यह बजट दलितों, शोषितों, मध्यम वर्ग और खासकर किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट की प्रशंसा न केवल एनडीए बल्कि विपक्ष के लोग भी कर रहे हैं, क्योंकि यह बिहार के विकास का बजट है।
मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 24 तारीख को बिहार के भागलपुर की धरती से किसानों को डीबीटी माध्यम से 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसके लिए उन्होंने बिहार को चुना है, जिससे राज्य के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, किसान और आमजन भागलपुर के इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य आकाश राज, मंडल अध्यक्ष अभिलाष ठाकुर, दीपक मंडल, सनी, कनकलता झा, नवीन यादव, गंगा ऋषिदेव, सुशील यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply