Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जनता दरबार में एसपी ने सुनी दर्जनों लोगों की फरियाद, दिए आवश्यक निर्देश।



सारस न्यूज, अररिया।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत निवारण सुनवाई जन-जन की ओर बढ़ते कदम के तहत हरेक शुक्रवार की भांति पुनः जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों फरियादियों के मामले की सुनवाई हुई। एसपी अशोक कुमार सिंह द्वारा लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी गई।

इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आये फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या को एसपी के समक्ष रखा। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना के स्थानीय थानाध्यक्ष को दिशा निर्देश दिया। कुछ मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। शेष मामलों को संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया।

एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले जाते हैं, उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें। एसपी ने बताया कि जिला पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को विशेष रूप से साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। पीड़ित लोग जनता दरबार में अपनी समस्या से संबंधित आवेदन और जानकारी दे सकते हैं, जिसमें मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसपी ने 35 से 40 लोगों की जनसुनवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *