नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आश्रम चौक रोड वार्ड संख्या 10 में एक शादीशुदा महिला की मौत हो गई। इसको लेकर देर संध्या तक गहमा गहमी छाई रही। मायके पक्ष के लोगों से सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद गहन छानबीन करते हुए देर संध्या पंचनामा बनाकर मृतका महिला के स्थानीय निवासी ससुर को अपने साथ नगर थाना ले गई। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात्रि में ही महिला की मौत हुई या सुबह में हुई। इसकी जानकारी महिला के शव के पोस्टमार्टम होने के बाद सामने आएगी। लेकिन महिला के मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि महिला की हत्या शनिवार की रात्रि में ही कर दी गई है और फांसी लगाकर आत्महत्या का रूप रविवार को दिया जा रहा है। यह तो अब पुलिसिया अनुसंधान के बाद ही मालूम चल सकेगा। वहीं कटिहार जिला के रुपसर चंदवा निवासी मृत महिला रूपम कुमारी के मायके पक्ष में उनके पिताजी जितेंद्र कुमार महतो का कहना है कि उनकी पुत्री की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें सूचना नहीं दी। वहीं पुत्री के भसुर पश्चिम बंगाल में सेवा दे रहे आयकर अधिकारी केशव कुमार के साला चंदन कुमार ने रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनके बेटे नीरज कुमार को सूचना दी कि उनकी बहन की तबियत बहुत खराब है उन्हें सदर अस्पताल अररिया पहुंचने को कहा। मृत रूपम कुमारी के भाई ने बताया कि जब 03 बजे करीब हमलोग दीदी के ससुराल पक्ष के लोगों के पास पहुंचे तो दीदी को मृत पाया। वहीं फांसी लगने की बात कहीं दिखाई नहीं दी। इसके बाद नगर थाना अररिया को सूचना दी गई है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने कहा कि मृत रूपम के पति भरगामा स्थित सरकारी विद्यालय के शिक्षक कुणाल कुमार हमेशा शराब पीकर रूपम के साथ मारपीट करते थे। जिसमें रूपम 02 साल से कटिहार स्थित अपने मायके में थी। 03 महीने पहले ससुराल पक्ष के जोर जबरदस्ती पर अपने ससुराल अररिया आई थी जहाँ यह घटना घटित हुई है। इधर नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने गहन छानबीन कर अपने साथ मृतिका के ससुर व्यवहार न्यायालय के सेवानिवृत स्टेनो रामाशीष सिंह को अपने साथ नगर थाना ले गई। वहीं उन्होंने कहा कि जब तक मृतिका के पति कुणाल कुमार गिरफ्तारी नहीं देते हैं, तबतक नगर थाना में मृतिका के ससुर से पूछताछ जारी रहेगी।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply