तीसरे चरण का मतदान अररिया में 7 मई को होना है जिसके लिए भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। अब आगामी 48 घंटे के लिए नेपाल की खुली सीमा से वाहनों की आवाजही पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगा दिया गया है और मतदान के दिन रात्रि 12 बजे इस बॉर्डर को पुनः खोला जाएगा। तस्वीर अररिया के नेपाल बॉर्डर की है जहां इंडो नेपाल बॉर्डर सील होने के वक्त SSB और नेपाल के APF(आर्म्ड पुलिस फोर्स्डस) तैनात नजर आ रही है। बता दे की 7 मई को तीसरे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 48 घंटे पूर्ण भारत नेपाल सीमा को कस्टम के अधिकारियों द्वारा जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद व जोगबनी एसएसबी कैंप प्रभारी आनंद सिंह भंडारी की उपस्थिति में सील कर दिया गया है। सीमा सील होने के बाद लोगों के आवाजाही पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। वहीं भारतीय पक्ष द्वारा सीमा सील किये जाने के बाद नेपाल के द्वारा भी अपनी सीमा को सील कर दी गई। वहीं सीमा सील होने के बाद दर्जनों गाड़ियां जो नेपाल सैर सपाटे अथवा किसी कार्य से गई थी फंसी रह गयी है। वहीं इस संबंध में जोगबनी एसएसबी कैंप प्रभारी आनंद सिंह भंडारी ने कहा कि सीमा सील होने के बाद लोगों के आवाजाही पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग सीमा सील होने के बाद नेपाल में या भारत में फंस हैं सिर्फ उन्हें हीं पहचान पत्र दिखाने के बाद आने जाने दिया जायेगा। साथ हीं उन्होंने कहा कि जो भी लोग नेपाल से भारत यात्रा करने जाने वाले हैं, उन्हें यात्रा टिकट दिखाने के बाद हीं भारतीय क्षेत्र में प्रवेश दिया जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि अब सीमा को 48 घंटे बाद मंगलवार को चुनाव समापन के पश्चात हीं खोला जायेगा। वही अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्य नजर 28 घंटा पूर्व भारत नेपाल सीमा को बंद कर दिया गया है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply