Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया कॉलेज के प्राचार्य एवं अभाविप के प्रमुख सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया पौधरोपण।

सारस न्यूज़, अररिया।

स्थानीय कॉलेज परिसर में पौधरोपण करते प्राचार्य तथा अभाविप सदस्य।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अभाविप नगर इकाई अररिया द्वारा स्थानीय अररिया कॉलेज परिसर एवं अररिया आरएस में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में अररिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक पाठक एवं परिषद के एसएफएस प्रांत प्रमुख प्रो एमपी सिंह ने भी भाग लिया। इस अभियान के तहत फलदार वृक्षों के साथ-साथ अन्य पौधों का भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य अशोक पाठक ने कहा कि यदि भविष्य को सुरक्षित रखना है तो हमें पर्यावरण को बचाना होगा। इसके लिए हम अधिक से अधिक पौधों को लगायें एवं पर्यावरण को संरक्षित करें। आज मानव अपने स्वार्थ के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के साथ जिस प्रकार छेड़छाड़ किया जा रहा है, वह बेहद ही चिंताजनक है। यदि हम अभी भी नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस जायेगी। इसलिए प्रकृति से प्रेम करें तथा अधिक से अधिक पौधें लगायें। वहीं प्रो एमपी सिंह ने कहा कि जिस रफ्तार से जनसंख्या बढ़ रही है एवं लोग जंगलों का सफाया करते जा रहे हैं। यदि यही स्थिति रही तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे बच्चों के लिए सिर्फ बंजर जमीन ही बचेगी। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जिस प्रकार धड़ल्ले से पेड़ काटे जा रहे हैं। वह पर्यावरण की दृष्टिकोण से बहुत ही खतरनाक है। विकास तथा विनाश के बीच संतुलन को बनाए रखना बहुत ही जरूरी है। आज वृक्षों की कटाव के कारण हीट वेव आ रहा है। जिसके कारण कई पशु-पक्षी एवं मानव लगातार मर रहे हैं। उन्होंने परिषद कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप लोग भी समय-समय पर पौधरोपण करें तथा उनकी सुरक्षा की गारंटी खुद लें। इस अभियान में जिला संयोजक अजीत रंजन, कुंदन कुमार, पंकज कुमार, मोहित वर्मा, राहुल आर्यन, अभिषेक कुमार, मो मुजीब, मतलुब आलम सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *