दिल्ली से आयी क्राइम ब्रांच पुलिस ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से हत्या आरोपित एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को अपने साथ दिल्ली ले गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी पर दिल्ली के कई थानों में हत्या और अन्य कांड में कई प्राथमिकी दर्ज था। जिसमें एक महिला सहित अन्य एक आरोपी को हत्या करने एवं अन्य घटनाओं को अंजाम देकर फरारी में दोनों आरोपी को गत 10 मई को दिल्ली पुलिस नगर थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई थी। जो नगर थाना क्षेत्र अररिया में छुपे हुए थे। इसकी जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि दिल्ली से आधा दर्जन महिला और पुरुष टीम नगर थाना पहुंची। इसके बाद तीसरे आरोपी को भी नगर थाना क्षेत्र के जहांगीर बस्ती से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या आरोपित अन्य तीसरे व्यक्ति जहांगीर बस्ती निवासी इरसाद पिता खलील उर्फ राजू को नगर थाना पुलिस में शामिल एसआई निरंजन कुमार, अंकुर एवं सुभाष कुमार के सहयोग से दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर गुरुवार को अपने साथ ले गई है। बताया गया कि उक्त सभी आरोपी दिल्ली के साकेत थाना, जामा मस्जिद एवं अन्य थानों में एक महिला की हत्या, करने के मकसद से आरोपी, हत्या की घटना को अंजाम देने की कोशिश के बाद मौत नहीं होने पर पीड़ित पर पुनः हमला कर हत्या करने, दिल्ली से भगोड़ा घोषित एवं वांटेड फरार चल रहे थे। जिसको बुधवार की देर रात्रि नगर थाना पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय में पेशी के बाद कोर्ट रिमांड के बाद अपने साथ दिल्ली ले गई है। मालूम हो कि पूर्व में दिल्ली स्थित जामा मस्जिद थाना कांड संख्या 113/18 के तहत जहांगीर बस्ती निवासी मो कातिल पिता मो तफ्फजुल एवं अफसाना उर्फ नर्स पिता मो इरशाद को धारा 302 एवं 307 में गिरफ्तार कर गत 10 मई को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई थी। इसी कांड संख्या में अन्य एक आरोपित फरार चल रहा था।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply