अररिया कॉलेज द्वारा आयोजित मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को एकेडमी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कॉलेज के खेल पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार मिश्रा ने बताया कि मार्शल आर्ट एकेडमी अररिया के अध्यक्ष सह खेल पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा और कॉलेज के शिक्षकों ने राज्यस्तरीय थांग-टा मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता खिलाड़ियों और राष्ट्रीय स्तरीय थांग-टा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। राष्ट्रीय रेफरी संतोष कुमार को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा, आगामी जनवरी में उत्तराखंड में आयोजित होने वाली जूनियर और सीनियर खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी गई। बालिका वर्ग में ज्योति, खुशबू, इशिका, ईशा, अदिति, कारनीला, जानवी, और बालक वर्ग में विकाश, दिवाकर, राज निहाल, संतोष कुमार सहित सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
खेल पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रदेश और देश की उन्नति में युवा वर्ग की अहम भूमिका होती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे तंदुरूस्त रहें और नशे से दूर रहें, तभी वे समाज में अपनी भूमिका सही ढंग से निभा सकते हैं। मार्शल आर्ट के उपाध्यक्ष कन्हैया मिश्रा ने कहा कि युवाओं को ऊंचाई प्राप्त करने के लिए बड़े शहरों में होने की जरूरत नहीं है। मेहनत, लगन और खेलों में रुचि कहीं से भी सफलता दिला सकती है। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक डॉ. अमरेश श्रीवास्तव, डॉ. सफीक, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नोमान हैदर और डॉ. सुलोचना कुमारी भी मौजूद थे।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply