कुशमाह में दो अलग अलग घरों में किया गया था गांजा का भंडारण।
बरामद गांजा और आरोपी के साथ पुलिस।
कुशमाहा एसएसबी और जोगबनी पुलिस की संयुक्त छापामारी में 68 किलो गांजा के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। यह छापामारी कुशमाहा के नया टोला स्थित एक घर में किया गया जहां से 34 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद मकान मालिक मोहम्मद हारुन के निशानदेही पर इरशाद के घर भी छापामारी की गई। वहां से भी 34 किलो गांजा बरामद हुआ। दो जगह छापामारी में कुल 68 किलो गांजा छापामारी दल ने बरामद किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को किया गया। वही गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद हारुन, मोहम्मद साबिर दोनों पिता मोहम्मद रजाक और मोहम्मद इरशाद तीनो नया टोला कुशमाहा के निवासी है। इस कार्रवाई में जोगबनी थाना के एसआई कुणाल श्रीवास्तव, कुशमाहा एसएसबी कैंप प्रभारी सह सहायक सेनानायक अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में किया गया है। वही फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि यह करवाई गुप्त सूचना के आधार पर किया गया। जिसमे दो घरों में छापामारी कर कुल 68 किलो गांजा बरामद किया गया। वही कारवाई में गिरफ्तार तीनों आरोपी के विरुद्ध पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर न्यायायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई हैं।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply