Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सांसद की माताजी के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

सारस न्यूज, अररिया।

अररिया लोकसभा के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह की माताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें जिला मुख्यालय के ओमनगर स्थित घर पर उनके माताजी श्रधेय श्यामा देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिले के दिग्गज लोग मौजूद रहे। मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने 12 पंडितों के साथ पिंडदान कर भगवान से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। मौके पर भाजपा के लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, कांग्रेस नेता संजय मिश्रा, फतेहपुर के मुखिया कन्हैया झा, अनिल झा, सौरगांव के मुखिया चंद्रानंद मंडल, जिला भाजपा, अररिया नगर भाजपा सहित भाजयुमो के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *