नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओमनगर वार्ड संख्या 08 में सारे आम दिन दहाड़े सुबह के 10 बजे एक महिला के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र छिनतई की घटना को अंजाम देकर दो व्यक्ति झपट्टा मार कर फरार हो गए। इसको लेकर मिली जानकारी के अनुसार ओमनगर निवासी मधु देवी पति अशोक कुमार राय हरेक दिन की तरह स्थानीय हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रही थी। इसी दौरान पीड़ित महिला का पीछा करते हुए दो झपट्टा मार बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र की छिनतई कर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि उनका सोने की चेन व मंगलसूत्र करीब ढाई से तीन भरी सोने का था। जिसका बाजार में अनुमानित मूल्य 1.5 से 02 लाख रुपए है। घटना होने के बाद पीड़ित महिला द्वारा हो-हल्ला करने पर स्थानीय आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे व 112 नंबर को डायल कर पुलिस को बुलाया। जिसमें 112 वाहन में मौजूद पुलिस कर्मी द्वारा छानबीन की जा रही है। साथ ही महिला ने बताया कि घटना को लेकर नगर थाना में अज्ञात दो युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया जा रहा है। गौरतलब है कि इस घटना के बाद से जिला मुख्यालय में एक बार फिर से झपट्टा मार गिरोह सक्रिय हो गए हैं।
सारस न्यूज़, अररिया।
पीड़ित महिला के साथ स्थानीय लोग।

Leave a Reply