भरगामा थाना क्षेत्र में लूटकांड और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में वांछित अपराधी को लूट की योजना बनाते समय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भरगामा थाना क्षेत्र के अकरथापा वार्ड संख्या 08 निवासी मो. सद्दाम, पिता हसीब, की गिरफ्तारी के लिए एसपी अमित रंजन के निर्देश पर थानाध्यक्ष भरगामा थाना व डीआईयू की टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। संयुक्त टीम ने तकनीकी व वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए आसूचना संकलन के बाद छापेमारी कर फरार आरोपी मो. सद्दाम को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इसकी जानकारी देते हुए एसपी ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध अररिया जिला के कई थानों में लूट/डकैती जैसे गंभीर अपराधिक कांड पूर्व में दर्ज हैं। इनमें भरगामा थाना कांड संख्या 163/23, 242/23, 347/23, 14/24, 111/24, 116/24 एवं आर्म्स एक्ट सहित आरएस थाना कांड संख्या 43/24 शामिल हैं।
इस छापेमारी ओर गिरफ्तारी टीम में प्रशिक्षु डीएसपी सह भरगामा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पोद्दार, पुअनि राज नारायण यादव, पुअनि अखिलेश कुमार सहित डीआईयू टीम और सशस्त्र बल शामिल थे।
सारस न्यूज़ अररिया।
गिरफ्तार अपराधी की जानकारी देते एसपी अमित रंजन

Leave a Reply