फारबिसगंज के पोखर बस्ती वार्ड संख्या 15 में पूर्व से चले आ रहे विवाद के कारण एक महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल, फारबिसगंज में चल रहा है।
घटना के बाद पीड़िता, रजिया प्रवीण (पति बाबुल अंसारी, निवासी वार्ड संख्या 15, पोखर बस्ती), ने स्थानीय थाना में 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया कि जब वह मजदूरों से अपनी जमीन पर टाट बंधवा रही थी, तभी पूर्व विवाद के चलते समसुल अंसारी, एजाज अली, मोहम्मद आजाद अंसारी, अब्बास अंसारी, ग्यास अंसारी, और उनके परिवार की महिलाओं ने लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर के दरवाजे पर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
जब पीड़िता ने गाली-गलौज करने से रोका, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनका चांदी का 10 भरी का पायल और 11,000 रुपये नकद छीन लिए गए। घायल महिला द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply