सिक्किम में मंगलवार को हुए हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 150 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक यह हिमस्खलन 15वीं मील जेएन रोड पर उस वक्त हुआ, जब वहां काफी संख्या में टूरिस्ट मौजूद थे। 70 से 80 पर्यटकों के बर्फ के नीचे दबे होने की संभावना भी जताई जा रही है।
जिन लोगों को अभी तक बचाया गया है, उनमें गंभीर रूप से घायल 30 पर्यटक शामिल हैं। सोनम तेनजिंग भूटिया आईजी चेकपोस्ट के मुताबिक उन सभी को एसटीएनएम और मणिपाल में स्थानांतरित कर दिया गया है। घटना दोपहर लगभग 12:20 बजे हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही राहत अभियान शुरू कर दिया गया है। सिक्किम पुलिस के साथ ही भारतीय सेना, तास, पर्यटन विभाग के अधिकारी और ड्राइवर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं।
सारस न्यूज, वेब डेस्क।

Leave a Reply