राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज महाकुंभ पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। त्रिवेणी संगम तक सभी नाव के जरिए पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज के अरैल घाट पहुंचीं। इससे पहले, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पक्षियों को दाना भी खिलाया।
महाकुंभ में राष्ट्रपति की विशेष पूजा-अर्चना
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में स्नान और पूजा-अर्चना करने के बाद अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगी। इसके अलावा, वह डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी।
गौरतलब है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान किया था।
सारस न्यूज, वेब डेस्क।

Leave a Reply