Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चोरी के पांच बाइक के साथ चार गिरफ्तार, मछली भात की पार्टी में जश्न मना रहे थे चारों आरोपी

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

मधुबनी मे बेनीपट्टी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सलहा गांव में छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के 05 बाइक के साथ गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सलहा के संजन कुमार, उसी गांव के राजीव कुमार, राजेश कुमार व महमदपुर गांव निवासी कोमल कुमार सिंह के रूप में की गयी है। बेनीपट्टी थाना परिसर में जानकारी देते हुए एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गिरोह के एक सदस्य सलहा गांव निवासी राजीव कुमार के दरबाजे पर मछली भात की पार्टी चल रही थी। सभी लोग पार्टी का जश्न मनाने में जुटे थे। इसी बीच थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद एसएचओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें एसआई मृत्युंजय कुमार, बलवंत कुमार, एएसआई संजीत कुमार और शेषनाथ सहित दल बल शामिल थे। पुलिस की छापेमारी टीम गुप्त सूचना पर पहुंच कर ताबड़तोड़ रेड शुरू की। छापेमारी होते ही बाइक गिरोह में शामिल लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गये। उक्त स्थल से ही चोरी की 5 बाइक भी बरामद की गयी। वहीं एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि अभी रेड चल रही है। जल्द ही बाइक चोर गिरोह के और सदस्य जेल की सलाखों के अंदर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *