Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चोर को कोतवाल बना दीजिएगा तो डरेगा कौन, टीटू बदवाल।

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज के बिहार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीटू बदवाल ने कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाए जाने पर सरकार पर जमकर निशाना साधा।कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाए जाने पर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीटू बदवाल ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि चोर को कोतवाल बना दीजिएगा तो डरेगा कौन जिस दिन से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है।

उस दिन से हत्या लूट डकैती की शुरुआत चरम पर है। जदयू राजद के सरकार में फिर से जंगलराज आने का संकेत देते हुए कहा कि कानून का भय लोगों में नहीं है। यह सरकार उन्हीं लोगों को मंत्री बनाती है जो कानून और नियमों को नहीं मानता है। जिनके ऊपर अपहरण का केस दर्ज है। उसे बिहार में मंत्री बना दिया जाता है।

आपको बता दें कि राजद की ओर से मंत्री बने कार्तिकेय सिंह पर अपहरण का आरोप सामने आने के बाद सहयोगी दल सरकार पर दबाव बनाने लगे हैं। शपथ समारोह वाले दिन कार्तिकेय सिंह को कोर्ट में हाजिर होना था। लेकिन वो नहीं गए। वहीं बीजेपी के बिहार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीटू बदवाल ने आरोप लगाया है। कि जिस पर अपहरण जैसा गंभीर मामला है। वो कैसे शपथ ले सकता है।

मंत्रिमंडल में शामिल हुए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर सरकार चोतरफा घिरी हुई है। उन पर हत्या की नीयत से अपहरण करने का आरोप है। संगीन धाराओं में FIR दर्ज है। कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया हैं जिस दिन कार्तिकेय सिंह को कानून के सामने सरेंडर करना चाहिए था। उसी दिन यानी 16 अगस्त को वह मंत्री पद की शपथ ले रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *