Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पर्यटकों के साथ ज़ू के लिए भी खुशखबरी। राजगीर ज़ू में अफ्रीका से लाए जाएंगे 7 नस्ल के 36 जानवर।

सारस न्यूज़ टीम, वेब डेस्क, सारस न्यूज़।

बिहार के नालंदा जिला स्थित राजगीर ज़ू सफारी को जल्दी ही बड़ा तोहफा मिलने वाला है। यहां सात विदेशी नस्ल के जानवरों को अफ्रीका से मंगाया जा रहा है। बताया जाता है कि राजगीर ज़ू सफारी में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से सात नस्ल के 36 जानवर मंगाये जा रहे हैं जिनमें हिरण प्रजाति के इंपाला, जिराफ, जेब्रा, ओरिक्स, दो सींग वाला गैंडा, अफ्रीकी लायन, नाइल क्रोकोडाइल शामिल है. इसके लिए दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। जिसके बाद अब ज़ू अथॉरिटी ऑफ इंडिया से प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजगीर ज़ू सफारी में इन सभी 36 जानवरों को मंगाया जाएगा।

इन जानवरों के आने से राजगीर ज़ू सफारी और पर्यटकों को जबरदस्त फायदा होगा। और देश-विदेश के पर्यटक देशी-विदेशी जानवरों को एक जगह पर खुले में देख सकेंगे। अभी यहां बाघ, शेर, हिरण, भालू जैसे बड़े जानवर मौजूद हैं और राज्य सरकार इसे और बेहतर ढंग से बनाने के लिए प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *