बिहार के पुलिसकर्मियों की सेवा पुस्तिका समेत अन्य जरूरी जानकारियां जल्द ही आनलाइन उपलब्ध होंगी। इसके लिए कंप्यूटराइज्ड डाटा बेस बनाया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने से पुलिसकर्मी अपने ऊपर दर्ज मामले या विभागीय कार्यवाही को छिपा नहीं पाएंगे। एक क्लिक पर पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी मिल जाएगी। आइजी मुख्यालय गणेश कुमार ने इस संबंध में सभी जिला और इकाइयों को पत्र लिखा है।
इसमें सभी जिला पुलिस एवं इकाइयों से पुलिसकर्मियों पर दर्ज मुकदमों और विभागीय कार्यवाही को सेवा पुस्तिका और साफ्टवेयर में दर्ज करने का निर्देश दिया है। इसमें पुलिसकर्मी का नाम, पद, पदस्थापन स्थल, दर्ज कांड की विवरणी, विभागीय कार्यवाही आदि की जानकारी दर्ज की जाएगी। विभागीय कार्यवाही शुरू की गई या नहीं, इसकी भी जानकारी दर्ज करनी होगी। इन आंकड़ों को जिला पुलिस द्वारा कार्यालय के कंप्यूटर में रखा जाएगा। पुलिसकर्मियों के प्रोन्नति, स्थानांतरण व वित्तीय लाभ के समय साफ्टवेयर से काफी मदद मिलेगी
सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

Leave a Reply