Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पोठिया प्रखंड में स्कूली बच्चों ने बाल दिवस के रुप में मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती।

सारस न्यूज टीम, पोठिया।

पोठिया प्रखंड में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन उत्सव बाल दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूलों में बाल दिवस पर बच्चों के बीच नृत्य, संगीत, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। विभिन्न संगठनों ने भी पंडित नेहरू का 133वां जन्मदिन मनाया। प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय छत्तरगाछ, बुधरा, आदर्श मध्य विद्यालय पोठिया, प्राथमिक विद्यालय गोआबारी में बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित हुए।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ चाचा नेहरू के चित्र पर शिक्षकाें द्वारा माल्यार्पण किया गया। प्राथमिक विद्यालय गोआबाड़ी के प्रभारी प्रधान शिक्षिका हेना देवी ने छात्र-छात्राओं से भविष्य को देखते हुए अपने पथ पर अग्रसर रहने की बात कहीं। छात्र-छात्राओं ने अपनी कला को प्रदर्शित करते हुए एक से बढ़ कर एक गाने, नृत्य व अन्य कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *