बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ की एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है। इलाके में एक युवक ने अनोखा कदम उठाया हैं। युवक ने दुल्हन को ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर ही नहीं मंगाया, बल्कि उसे लेकर दुल्हन के दरवाजे तक पहुंच गया। युवक ने पिता के सपने को पूरा करने के लिए दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदाई कराने पहुंचा। डॉक्टर दूल्हा परसा बाजार थाने का रहने वाला है। परसा बाजार से आई बारात पटना के परसा बाजार से उड़ा हेलीकॉप्टर जब फुलवारी में लैंड हुआ, तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। डॉक्टर प्रभात ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। पिता का सपना था कि उसकी बारात हेलीकॉप्टर से जाए। उसी सपने को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर हायर किया और उसे लेकर दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचा।
दुल्हन कुमारी निशी के पिता श्याम बिहारी यादव का कहना है कि हमारे दामाद ने हमारा सम्मान और बढ़ा दिया हैं। हेलीकॉप्टर से बारात लाई तो पूरा इलाका जान गया। डॉक्टर दूल्हा हेलीकॉप्टर में अपनी मां और रिश्तेदारों के साथ पहुंचा था। उसके बाद इधर से दुल्हन को लेकर अपने घर गया।
सारस न्यूज टीम, बिहार।

Leave a Reply