जिला मुख्यालय अररिया में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कोई काम नहीं कर रही है, सिर्फ जनता के बीच गुप्त ज्ञान बाँट रही है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा हमारी पार्टी के नेता व्यवहार कुशल हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में अबकी बार 40 में 40 सीट पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी। मुस्लिम के लिए भारत मुफीद जगह है। हिंदू बेहतर दोस्त हैं और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि डेवलपमेंट पर ही वोट मिलता है। सबसे ज्यादा व्यवहार कुशल हमारे पार्टी के विधायक और सांसद हैं। आरजेडी, जदयू, कांग्रेस के विधायक की बोलचाल ही अलग रहती है। भाजपा के लोग नि:स्वार्थ भावना से समाज की सेवा में करते हैं। पूरी पार्टी बूथ लेवल पर काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने राजस्थान में कहा है कि कमल खिलाओ। हर किसी को मेहनत करनी है।अभी हमलोग इसी में लगे हुए हैं। बिहार की सरकार अभी कुछ खास काम नहीं कर रही है। बस जनता के बीच में गुप्त ज्ञान बाँट रही है। लेकिन जब तक बिहार में उद्योग नहीं लगेंगे, तबतक कुछ विकास नहीं हो सकता है।उद्योग की रफ्तार जो हमारे वक्त में लगी थी, अभी उसी एथेनॉल फैक्ट्री का उद्घाटन हो रहा है। अभी नालंदा में दो एथेनॉल फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया है। गोपालगंज, बेगूसराय, भागलपुर, बक्सर में भी एथेनॉल फैक्ट्री का उद्घाटन होने वाला है। अररिया में हमने पिछली बार अटल जी के जन्मदिवस के अवसर पर एथेनॉल फैक्ट्री का उद्घाटन करने की बात कही थी। बिहार सरकार इस बार 25 दिसंबर को अररिया जिले में भी एथेनॉल फैक्ट्री का उद्घाटन करेगी, ऐसी हम कामना करते हैं। इसके बाद उन्होंने हरियाबाड़ा स्थित मस्जिद में नमाज़ अदा की। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार भगत, भाजपा नेता सह जोकीहाट विधानसभा प्रत्याशी रंजीत यादव, जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply