Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में पेट्रोल-डीजल के भाव में की गई बढ़ोतरी; देखिये पटना, गया, गोपालगंज समेत पूरे बिहार में आज तेल के दाम।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

तेल कंपनियों ने बिहार के कई जिलों में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। राजधानी पटना समेत गया, गोपालगंज, जहानाबाद, छपरा, बेतिया, बांका समेत अन्य शहरों में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया। भागलपुर समेत कुछ शहरों में तेल के दाम स्थिर हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की गिरावट देखी गई।पटना में गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 53 पैसे और डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। गया में पेट्रोल 5 पैसे और डीजल 6 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया।

इसके अलावा अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, बक्सर, गोपालगंज, जहानाबाद, खगड़िया, मधुबनी, समस्तीपुर, छपरा और बेतिया में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई।भागलपुर, आरा, जमुई, लखीसराय, सहरसा, बिहारशरीफ, शेखपुरा, शिवहर और सुपौल में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।वहीं, मुजफ्फरपुर में पेट्रोल के रेट में 29 पैसे और डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई। पूर्णिया में तेल 5 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया।

इसके अलावा अररिया, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, सासाराम और सीवान जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं। बिहार के अलग-अलग शहरों में 8 सितम्बर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर

अररिया 109.15 95.80
अरवल 107.88 94.63
औरंगाबाद 109.03 95.71
बांका 108.72 95.40
बेगूसराय 107.05 93.83
भागलपुर 108.02 95.75
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.57 95.28
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.94 95.63
गया 108.31 95.04
गोपालगंज 108.90 95.59
जहानाबाद 107.95 94.70
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.16 95.83
कटिहार 108.72 95.40
खगड़िया 107.69 94.43
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 107.92 94.65
मधुबनी 108.52 95.21
मुंगेर 108.82 95.50
मुजफ्फरपुर 108.07 94.79
नालंदा 107.70 94.47
नवादा 108.22 94.95
पटना 108.12 94.86
पूर्णिया 108.68 95.36
रोहतास 108.46 95.17
सहरसा 107.70 94.44
समस्तीपुर 107.44 94.20
सारण 107.90 94.65
सीवान 108.46 95.18
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.68 95.36
सुपौल 108.43 95.13
वैशाली 107.68 94.45
प. चंपारण 109.83 96.46

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *