सारस न्यूज टीम, बिहार।
बिहार में रविवार को पेट्रोल डीजल महंगा हो गया। तेल कंपनियों ने रविववार का रेट जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, पटना, अररिया, दरभंगा, बक्सर समेत कई जिलों में पेट्रोल की कीमत बढ़ा दी गयी है। लेकिन, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों में तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गयी है। राज्य में ओवरऑल कीमतों में इजाफा हुआ है।राजधानी पटना में पेट्रोल का दाम 56 पैसे तो डीजल का रेट 52 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ा दिया गया है। सबसे ज्यादा बढ़त पटना में ही देखी जा रही है। इसके अलावे सिवान, खगडिया, नालंदा नवादा जैसे जिलों में भी तेल महंगा हो गया है।
दाम में कमी की बात करें तो सबसे ज्यादा कमी लखीसराय में आई है। यहां पेट्रोल का दाम 64 पैसे और डीजल का दाम 60 पैसे प्रति लीटर के दर से कम हो गया है। 20 जिलों में पेट्रोल का दाम कम हो गया है। इसके अलावा, मधुबनी, किशनगंज, बेगूसराय, अरवल सहित कई अन्य जिलों में तेल की कीमत आज घटी हुई हैरविवार को औरंगााबाद, जमुई और शिवहर में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। कुल मिलाकर पेट्रोल की कीमत में ओवरऑल 49 पैसे और डीजल के दाम में 46 पैसे की बढ़त दर्ज की गयी है।बिहार के अलग-अलग शहरों में 4 सितम्बर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम।
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.66 96.28
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.75 95.45
बांका 108.72 95.40
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 107.82 94.56
भोजपुर 108.89 94.65
बक्सर 108.72 95.42
दरभंगा 108.02 94.75
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.94 94.69
गोपालगंज 109.01 95.69
जहानाबाद 107.90 94.65
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.19 95.86
कटिहार 109.25 95.89
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 94.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.45 95.15
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 108.02 94.74
नालंदा 108.00 94.75
नवादा 108.39 95.11
पटना 107.80 94.56
पूर्णिया 108.71 95.39
रोहतास 108.29 95.01
सहरसा 108.15 94.87
समस्तीपुर 107.33 94.10
सारण 108.96 94.70
सीवान 108.91 95.60
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.38 95.08
सुपौल 108.43 95.13
वैशाली 107.54 94.32
प. चंपारण 109.17 95.84

















Leave a Reply