बिहार में इन दिनों साइबर अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अब तक लॉटरी लगने लोन दिलाने जैसे तरीकों से अपराधी आम लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। मगर अब उन्होंने ऑनलाइन ठगी का ट्रेंड बदल दिया है। बीते दो दिनों से लखीसराय में व्हाट्सएप अकाउंट पर डीएम की फोटो लगाकर पदाधिकारियों से ठगी की कोशिश की जा रही है।
सूत्रों की मानें तो कुछ पदाधिकारी ठगी के झांसे में आ भी गए। उन्होंने फर्जी अकाउंट को डीएम का नंबर समझकर अमेजन पे अकाउंट पर मोटी राशि ट्रांसफर भी कर दी। लखीसराय डीएम के नाम पर सरकारी पदाधिकारियों से ठगी का मामला उजागर होने के बाद समाहरणालय सहित अन्य कार्यालयों में खलबली मच गई।
जानकारी के अनुसार जिला के पदाधिकारियों को एक नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। इस नंबर के व्हाट्सएप अकाउंट पर डीपी में लखीसराय डीएम संजय कुमार सिंह की फोटो लगी है। इसमें वे डीएम कार्यालय में अपनी कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस नंबर से डीएम के नाम पर पदाधिकारियों से पैसे मांगे गए।
इसपर कुछ पदाधिकारियों को संदेह हो गया। जब एक कॉलर आईडी ऐप पर नंबर चेक किया गया। तो उसमें कुछ और नाम नजर आ रहा था। ये मैसेज पदाधिकारियों को गुरुवार और शुक्रवार को रात में रिसीव हुए। डीएम संजय कुमार को इसकी खबर लगी तो उन्होंने पदाधिकारियों से सतर्क रहने की हिदायत दी।
हालांकि साइबर अपराधियों ने लखीसराय डीएम के नाम पर एक पदाधिकारी को अपनी ठगी का शिकार बना ही लिया। पदाधिकारी ने डीएम के नाम पर मांगे गए रुपये अपराधियों के अमेजन पे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। पदाधिकारी से कितने रुपये की ठगी हुई है। यह अभी पता नहीं चल पाया है। शनिवार को जब डीएम कार्यालय में ठगी की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।
वहीं डीएम संजय कुमार का कहना है। कि उन्होंने कभी किसी पदाधिकारी से पैसे की डिमांड नहीं की। अगर उनके नाम पर ऐसा कोई कर रहा है। तो तुरंत कानूनी कार्रवाई करवाएं। डीएम ने जिला एसपी को इस बारे में शिकायत भी लिखी है।
सारस न्यूज टीम, लखीसराय।

Leave a Reply