राज्य भर के निबंधन कार्यालयों में शनिवार को कामकाज ठप रहा। कंप्यूटर आपरेटर व कार्यपालक सहायकों ने मौखिक आदेश पर तबादला किए जाने का आरोप लगाते हुए राजधानी पटना समेत सभी प्रमुख निबंधन कार्यालयों में कार्य बहिष्कार किया। बिहार राज्य कंप्यूटर आपरेटर संघ (निबंधन विभाग) का दावा है कि कार्य बहिष्कार के कारण राज्य के 125 निबंधन कार्यालयों में करीब पांच हजार से अधिक दस्तावेजों का निबंधन नहीं हो सका। इससे करीब 20 करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान हुआ है। हालांकि विभाग ने हड़ताल की जानकारी होने से इन्कार किया। निबंधन विभाग के उपायुक्त मनोज कुमार संजय ने कहा कि कार्यपालक सहायकों व कंप्यूटर आपरेटरों के स्थानांतरण को लेकर निर्देश दिया गया है। कार्य बहिष्कार के कारण कामकाज बाधित होने की जानकारी नहीं मिली है। इस संबंध में सोमवार को ही जानकारी मिल पाएगी।
संघ के अध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव केके पाठक के द्वारा जिला अवर निबंधकों को ई-मेल भेजकर बिना किसी आदेश पत्र के मौखिक रूप से कंप्यूटर आपरेटर व कार्यपालक सहायकों को तबादला करने का निर्देश दिया है। सूची पर न ही विभाग का नाम अंकित है और न ही किसी अधिकारी का हस्ताक्षर है। इसको लेकर ही कंप्यूटर ऑपरेटर विरोध कर रहे हैं। संघ को तबादले से कोई समस्या नहीं है, लेकिन विभाग को स्थानांतरण से संबंधित विभागीय आदेश पत्र जारी करना चाहिए था। कंप्यूटर ऑपरेटरों व कार्यपालक सहायकों ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिख कर भी इसकी जानकारी दी है।
बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply