Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा राशि

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।

विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने कें लिए राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा और राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष 2021 में भी राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा और राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में जिले के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए थे। लेकिन इन दोनों परीक्षा में केवल 45 विद्यार्थी ही सफल हुए। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में 41 विद्यार्थी सफल हुए थे। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रारंभिक परीक्षा में चार विद्यार्थी चयनित हुए हैं।
इस बावत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) महताब रहमानी ने बताया कि राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में वर्ग आठवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा में सफल हुए सभी 41 विद्यार्थियों को नवमी वर्ग में नामांकन करवाना जरूरी है। जिन स्कूल में वर्ग नवमी में नामांकन करवाएंगे। उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के सहयोग से 15 सितंबर तक एनपीएस पोर्टल पर हर हाल में छात्रवृत्ति राशि के लिए आवेदन कर देंगे। इसका कारण यह है कि 15 सितंबर के बाद एनपीस पोर्टल साइट अपने आप बंद हो जाएंगे। छात्रों द्वारा आनलाइन भरे आवेदन फार्म की जांच कर उसे विभाग को ससमय भेजा जाएगा। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थी के बैंक खाता में आरटीजीएस द्वारा भेजी जाएगी। वहीं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के लिए जल्द ही दूसरी परीक्षा आयोजित होने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *