Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, कांग्रेस-राजद के खिलाफ नारेबाजी।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बुधवार को विरोध दर्ज करते हुए मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस स्थानीय गांधी चौक से आरंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक पहुंचा।

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के खिलाफ तीखी नारेबाजी की। साथ ही, प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया।

भाजपा नेताओं ने बताया कि यह प्रदर्शन महागठबंधन द्वारा हाल ही में दरभंगा में आयोजित एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री की मां के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी ओछी राजनीति की भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करती है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजयुमो ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की टिप्पणियां दोहराई गईं, तो इसका व्यापक स्तर पर विरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *