मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नालंदा जिले के राजगीर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (ICS), इसके पवेलियन और क्रिकेट मैदान का भव्य उद्घाटन किया। इस समारोह में उन्होंने 87 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति-पत्र भी वितरित किए और 812 खिलाड़ी-खिलाड़ियों में लगभग 8 करोड़ रुपये के खेल पुरस्कार राशि वितरित की।
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने स्टेडियम के पवेलियन का निरीक्षण किया और मैदान को देखा। उपस्थित खिलाड़ियों ने उनका स्वागत तालियों के साथ किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से स्टेडियम की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राजगीर का ICS लगभग 18 एकड़ में फैला है और इसमें करीब 40,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। इसमें पांच मंजिला पवेलियन बनाया गया है। मैदान पर छह पिचें महाराष्ट्र से लाई गई लाल मिट्टी और सात पिचें मोकामा की काली मिट्टी से तैयार की गई हैं। बारिश के मौसम में जल निकासी के लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया गया है। स्टेडियम का निर्माण खिलाड़ियों और दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
स्टेडियम में खिलाड़ी, कोच और मैनेजर के लिए विशेष पवेलियन, वीआईपी मेहमानों के लिए आरक्षित सीटें और मीडिया के लिए अलग गैलरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। BCCI के मानकों के अनुसार तैयार यह मैदान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह सक्षम है। इससे न केवल बिहार के खेल संस्कृति को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी, बल्कि राजगीर का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल पर्यटन में भी विशेष स्थान बनेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 87 खिलाड़ी जो इस वर्ष राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में पदक विजेता रहे, उन्हें सरकारी नौकरियों के नियुक्ति-पत्र सौंपे। इनमें 39 महिला और 48 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें उनकी योग्यता और विभागीय आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त किया गया है।
उन्होंने 10 खिलाड़ियों को पुलिस उप-निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 8 महिलाएं और 2 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। प्रमुख खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शैलेश कुमार को 75 लाख रुपये, बॉबी कुमार को 35 लाख रुपये और गोल्डी कुमारी को 10 लाख रुपये के खेल पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
यह स्टेडियम बिहार के लिए खेल जगत में एक नयी शुरुआत है और इसके माध्यम से यहाँ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खेलने का अवसर मिलेगा। आने वाले समय में यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार होगा, जिससे राज्य में खेल और पर्यटन दोनों को बल मिलेगा।
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

Leave a Reply