Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार पहुंची चीन की टीम। ड्रैगन डांस से हुआ एशियन महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची चीनी टीम का स्वागत।

राजीव कुमार, वेब डेस्क, सारस न्यूज़।

बिहार के राजगीर खेल अकादमी में 11 से 20 नवंबर तक एशियन महिला हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। टीमों के स्वागत के लिए बिहार की संस्कृति और परंपरा के साथ-साथ उनकी अपनी राष्ट्रीय परंपरा के अनुसार तैयारी की गई है। भारतीय टीम 4 नवंबर को गया पहुंच चुकी थी, जबकि चीनी टीम 7 नवंबर, गुरुवार को पहुंची। गया एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन ने बिहार और चीन की परंपरा के अनुसार खिलाड़ियों का स्वागत किया। स्वागत के दौरान जिला पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।

चीनी टीम का स्वागत ड्रैगन डांस और उनकी सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार किया गया। टीम को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ होटल बोधगया रिजॉर्ट पहुंचाया गया, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप में भारत के अलावा चीन, जापान, थाईलैंड, मलेशिया और दक्षिण कोरिया की टीमें भी भाग लेंगी। भारतीय टीम 4 नवंबर को गया पहुंच चुकी थी और फिलहाल राजगीर में प्रैक्टिस कर रही है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 11 नवंबर को खेलेगी। इसके पहले 10 नवंबर को भारतीय टीम राजगीर से बोधगया जाएगी, और फिर 11 नवंबर को मैच के लिए राजगीर रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *