Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे सदानंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण, भागलपुर में जनता से करेंगे संवाद।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार 25 सितंबर 2025 को भागलपुर के धुआबे गांव स्थित चंडिका स्थान आएंगे। इस अवसर पर वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी, जिसमें मुख्यमंत्री प्रतिमा का अनावरण करते हुए स्थानीय जनता के साथ संवाद भी करेंगे।

सरकारी प्रशासन ने इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए पूरी सतर्कता बरती है। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड का निर्माण कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया है। साथ ही जिला प्रशासन ने 25 सितंबर तक प्रखंड स्तर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तथा रविवार का अवकाश रद्द कर दिया है, ताकि आयोजन में कोई बाधा न आए।

यह कार्यक्रम केवल प्रतिमा अनावरण का मौका नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्रीय जनता से संवाद स्थापित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। क्षेत्र के लोग इस कार्यक्रम को लेकर खासे उत्साहित हैं और मुख्यमंत्री से मिलने तथा अपनी बात कहने के लिए तैयार हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *