Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

झारखंड के संताल परगना में 3.9 तीव्रता का भूकंप, भागलपुर और देवघर में भी महसूस किए गए झटके।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

पाकुड़: संताल परगना में भूकंप के झटके, 3.9 तीव्रता का रहा असर

झारखंड के संताल परगना क्षेत्र में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, पाकुड़ में रात 12 बजकर 39 मिनट 37 सेकेंड पर 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। झटके लगते ही लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए, हालांकि भूकंप के झटके जोरदार नहीं थे। केवल एक हल्का झटका महसूस किया गया और फिर स्थिति सामान्य हो गई, जिसके बाद लोग अपने घरों में लौट गए। बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र पाकुड़ में ही था और यह जमीन से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था।

दुमका में भी महसूस किए गए झटके

इस भूकंप के झटके देवघर, दुमका और संथाल परगना के कई अन्य इलाकों में भी महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भूकंप के अनुभव को साझा किया। सबसे ज्यादा प्रभाव देवघर में देखा गया, जहां लोगों ने तेज आवाज के साथ धरती हिलने की जानकारी दी।

बिहार के भागलपुर में भी भूकंप के झटके

इस भूकंप का प्रभाव बिहार के भागलपुर में भी महसूस किया गया। यहां भी ठीक उसी समय भूकंप के झटके आए। कुछ लोगों ने बताया कि जन्माष्टमी की रात सोने की तैयारी के बीच अचानक धरती हिलने से वे चौंक गए। भागलपुर में इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। देर रात जन्माष्टमी पूजा के बाद लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी भूकंप के झटकों ने सभी को दहशत में डाल दिया। इसके बाद जिन लोगों ने ये झटके महसूस किए, उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *