बिहार के जहानाबाद जिले में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा के बंद के दौरान एक शिक्षिका के साथ धक्का-मुक्की की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका स्कूल समय पर पहुंचने की जल्दबाजी में थी और उसने बंद का विरोध किया। इसी दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने उसे रोकना चाहा, जिसके चलते विवाद बढ़ गया और उनके बीच धक्का-मुक्की हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अरवल मोड़ पर बंद समर्थक महिलाएं सड़क एवं दुकानों को बंद करवाने में लगी थीं। शिक्षिका स्कूल जाने के लिए निकली तो वह फोटो और वीडियो लेने लगी। इस पर बंद समर्थक महिला कार्यकर्ता गुस्से में आ गईं और शिक्षिका के साथ धक्का-मुक्की की। मौके पर पुलिस पहुंची और शिक्षिका को भीड़ से सुरक्षित निकाला गया।
बिहार के जहानाबाद में एक शिक्षिका को स्कूल जाने की देर हो रही थी तो उसने बंद का विरोध किया।
शिक्षिका ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वह किसी राजनीतिक दल की सदस्य नहीं बल्कि एक शिक्षक हैं। दूसरी ओर, महिला कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वह राजद के लिए काम करती हैं। यह घटना बिहार बंद के दौरान महिलाओं के सम्मान और लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

Leave a Reply