शनिवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा अर्राबाड़ी स्थित डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय परिसर में संचालित पशुपालन विश्वविद्यालय की कार्य योजना, विश्वविद्यालय इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षण कार्य और अन्य संचालित गतिविधियों की समीक्षा कॉलेज सभागार में डीन, अन्य चिकित्सकों व फैकल्टी के साथ की गई। साथ में जिला कृषि पदाधिकारी, प्रभारी जिला पशुपालन पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में वेटनरी कॉलेज के डीन के द्वारा कॉलेज संचालन, संसाधन और फैकल्टी के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कतिपय समस्याओं यथा वीसीआई एफिलिएशंस हेतु विश्वविद्यालय के शर्तो के हिसाब से क्लासरूम, लैब, हॉस्टल आदि बनाने व प्रिंसिपल, डीन तथा फैकल्टी को आ रही समस्या से अवगत करवाया गया। डीएम श्रीकांत शास्त्री कॉलेज के बेहतर संचालन हेतु प्रत्येक गतिविधियों का अनुश्रवण किया। इस दौरान डीएम ने कॉलेज के डीन और नव पदस्थापित फैकल्टी को कॉलेज में पठन – पाठन, लैब व अन्य संसाधनों के बेहतर उपयोग कर उत्कृष्ट प्रबंधन करने का निर्देश दिया। कतिपय समस्याओं के शीघ्र निराकरण की बात कही गई। बता दें कि अर्राबाडी में कृषि महाविद्यालय में फिशरी कॉलेज और वेटनरी कॉलेज का संचालन होता है। इसका अधिष्ठापन राज्य सरकार के द्वारा किया गया है।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply