उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई कर एक दर्जन युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अभियान फरिंगोला व रामपुर चेक पोस्ट में चलाया गया था। अभियान में कुल 12 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। युवकों को अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया हैं। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, सब इंस्पेक्टर विष्णु देव यादव, एसआई विकास सिन्हा, एएसआई नीरज कुमार, रंजीत कुमार शामिल थे। आरोपी सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई तब जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद ने बताया कि बंगाल से शराब पीकर शहर में प्रवेश करने वालों को पकड़ा गया हैं। जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

Leave a Reply