किशनगंज जिले में शिक्षा विभाग के द्वारा कश्मीर को प्रश्न पत्र के माध्यम से अलग देश बताने के विरोध में एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने जताया विरोध शिक्षा विभाग के द्वारा कश्मीर को प्रश्न पत्र के माध्यम से अलग राष्ट्र बताने पर विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं किशनगंज में बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जमकर हंगामा किया हैं।
इस दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शौकत अली के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई। भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने बताया कि बिहार के शिक्षा विभाग के द्वारा सीमांचल में एक तुष्टीकरण नीति के तहत पीएफआई के साथ सांठगांठ कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह एक गहरी साजिश है। इसके लिए उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

Leave a Reply